बांकी मोंगरा -: कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत अरदा खेल मैदान पर ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य, ग्राम सरपंच श्रवण कुमार व डाॅ. घुरवादास महंत (वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता) रहे।
मुख्य अतिथियों ने बल्ले से खेलकर एवं खिलाड़ियों से परिचय बैनर को लोकार्पण कर किया। ग्राम सरपंच श्रवण कुमार तंवर ने अपने संबोधन में समस्त खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही।
डाॅ घुरवादास महंत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र में आयोजित करते रहना चाहिए जिससे क्षेत्र में छिपी बैठी प्रतिभाएं सामने उभरकर आती हैं, इससे पूर्व आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बांधकर स्वागत किया। वही विजेता को दस हजार रुपए कप एवं उपविजेता को पांच हजार रुपए शील्ड दी जायेगी।
प्रतियोगिता कार्यक्रम में लव पटेल, दिनेश आदिले, रवि यादव, रघुनाथपाल यादव, अमन पटेल, रामजी पटेल, शत्रुहन पटेल, सुराज महंत, राजकुमार आदिले, राहुल ठाकुर, रघु तंवर, प्रमोद पटेल, रामकुमार आदिले, संदीप पटेल, बृजमोहन तंवर, सुनील चौहान, रामप्यारे यादव आदि पदाधिकारियों व सदस्य उपस्थित थे।
अरदा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
Date:


