आतंकी हाथी ने देर रात युवक को किया घायल, घर आतका हायान दर फसल कर रहा नष्ट, बरटोला के जंगल में आराम

Date:

Share post:

आतंकी हाथी ने देर रात युवक को किया घायल, घर आतका हायान दर फसल कर रहा नष्ट, बरटोला के जंगल में आराम

 

 

 

अनूपपुर/विगत 3 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही सीमा से अनूपपुर जिले की सीमा में पहुंचा एक नर हाथी आक्रामक स्थिति में दिखाई दे रहा है। जो वन कर्मचारियों के साथ आम जनों पर भी आक्रमण करने की कोशिश करता है विगत रात जैतहरी के ग्राम पंचायत लहरपुर के गोडान टोला निवासी 45 वर्षीय हेमराज सिंह पिता सुखलाल सिंह को सूढ से पड़कर फेंक दिया जिससे उसके कमर, पैर में चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती किया गया है वही यह हाथी शुक्रवार को पूरे दिन वन परिक्षेत्र, थाना एवं तहसील जैतहरी के धनगवां बीट अंतर्गत कुसुमहाई गांव से लगे जंगल में ठहरने बाद देर सांम, रात को

 

कुसुमहाई गांव से पचौहा के पाठबाबा, लहरपुर टकहुली से बस स्टैंड जैतहरी से तिपान नदी पार कर सुबह होने पर गोबरी के जंगल से

 

ठेगरहा गांव पहुंचकर जंगल के किनारे बसे कुन्ना कोल के घर का दरवाजा को तोड़फोड़ कर बांड़ी में लगे भुट्टा की फसल को खाते हुए अनूपपुर वन परिक्षेत्र के दुधमनिया बीट अंतर्गत बांका गांव से ग्राम पंचायत गौरेला के बरटौला में स्थित जंगल के लेन्टाना में छिपकर विश्राम कर रहा है यह नर हाथी लगभग 20 किलोमीटर की दूरी रात भर चलकर तय किया है वनविभाग का गश्ती दल ग्रामीणों के सहयोग से हाथी के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए आम जनों को हाथी से दूर रहने किसी भी तरह की छेड़खानी हाथी से नहीं करने देर शाम होते ही जंगल के किनारे अथवा गांव से बाहर कच्चे मकान बना कर रह रहे हैं ग्रामीणों को साम रात होने के पूर्व बीच गांव बस्ती में सुरक्षित रहने की अपील

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...