आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जैजैपुर विधायक निवास का किया घेराव

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सक्ती:-आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में विधायक जी जवाब दो, दस साल का हिसाब दो का नारा लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर मंडली चौंक जैजैपुर से मेन सड़क होते हुए केशव प्रसाद चन्द्रा विधायक जैजैपुर के निवास स्थल का घेराव किया। जहां नारेबाजी करते हुए तहसीलदार जैजैपुर सिद्धार्थ अनंत को कलेक्टर सक्ती के नाम एवं विधायक जैजैपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में बताया है कि लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ राज्य सड़क परियोजना (ए.डी.बी. प्रोजेक्ट) जैजैपुर से मालखरौदा- छोटे सीपत- फरसवानी- गोबराभांठा तक लम्बाई- 30.115 कि.मी. कार्य की लागत- 84.81 करोड़ रूपये, कार्यादेश दिनांक- 20 अप्रैल 2020 कार्य की अवधि- 20 माह है। जिसके ठेकेदार बारबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड है।
जीवन लाल साहू जिलाध्यक्ष सक्ती ने बताया है कि सक्ती जिला अंतर्गत विधानसभा मुख्यालय जैजैपुर से तुषार- बोड़सरा- बेलादुला- कचंदा होते हुए पिहरीद- मिशन मालखरौदा- गोबराभांठा तक की नव नियुक्त निर्माणाधीन सड़क जिसमें ठेकेदार द्वारा आधा अधुरे बनाकर क्षेत्र वासियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही साथ गुणवत्ता को भी नजर अंदाज करते हुए ठेकेदार द्वारा सड़क के कार्य को किया जा रहा है।
ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष ने बताया है कि जैजैपुर से गोबराभांठा तक की सडक को बनाये जाने से क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल था। जो आज दिनांक तक पुरा नहीं होने के कारण अब मायुसी में बदल गया है।
जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार जैजैपुर एवं विधायक जैजैपुर को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया है कि उक्त विषय पर उचित कार्यवाही करते हुए अतिशीघ्र सड़क को बनाया जावे। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन करने में सुलह हो सके।
इस दौरान विन्देश राठौर लोकसभा अध्यक्ष, जीवन लाल साहू जिलाध्यक्ष, ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, भरत लाल साहू जिला महामंत्री, सत्यनारायण आदित्य जिला संयुक्त सचिव, लतेल करियारे जिला संयुक्त सचिव, विनोद चौहान जिला कार्यक्रम प्रभारी, विजय कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ, मन्नु दास महंत जिला संयुक्त सचिव ओबीसी, दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष अजा, रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव अजा, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भागवत प्रसाद साहू ब्लॉक अध्यक्ष, तिलेश्वर कमलेश ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मी आदित्य ब्लॉक अध्यक्ष, घसिया राम कुर्रे ब्लॉक प्रभारी, रामकिशन आदित्य सर्किल अध्यक्ष, लविस धिरहे सर्किल अध्यक्ष, हीरालाल पात्रे, आप नेता चंदन धीवर, बाबूलाल यादव, राकेश खंटे, कौशल दास जायसवाल, सुमन कुमार पाटले, जोगेन्द्र, मनुजेन्द्र बघेल, अजय पाटले, द्वारिका चन्द्रा, देवेन्द्र चन्द्रा, बजरंगी धीवर, हिना बानो सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...