ईव्हीपीजी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शांति विहार में मतदाता जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

Date:

Share post:

भैंसमा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय बाजार में नुक्कड़-नाटक का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान हेतु किया जागरूक

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप के समन्वय से विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय कोरबा के विद्यार्थियों द्वारा नगर के वार्ड नंबर 31 शांति विहार खरमोरा में मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु आकर्षक नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा सभी मतदाताओं से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन से दूर रहते हुए अनिवार्य मतदान हेतु अपील किया गया। इसी प्रकार आज स्व.प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा के छात्र-छात्राओं द्वारा भैंसमा के स्थानीय बाजार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...