उभय लिंग समुदाय और दिव्यांगजनों को मतदान हेतु किया गया जागरूक

Date:

Share post:

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार आदर्श नवयुवा मण्डल समिति निहारिका में उभय लिंग व्यक्तियों का सम्मेलन एवं मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) अनिल रात्रे ने कार्यक्रम में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2023 के निर्वाचन में समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की थीम रखी गई है। जिसके तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर दिव्यांग, उभयलिंग व्यक्तियों का नाम जोडने एवं पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है।
इसी तरह इन्हरव्हील एजुकेशन सोसायटी रामपुर कोरबा में दिव्यांगजनों का सम्मेलन एवं मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को मतदान के अधिकार व मतदान जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी. कालेज बलराम कुर्रे, परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग मुकेश कुमार दिवाकर, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल, दिव्यांग आईकॉन लक्ष्मी निषाद, सरोज पटेल प्राचार्य रीता खेत्रपाल आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...