एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी, संविदा प्रथा का पुतला दहन*

Date:

Share post:

सक्ती
जिला सक्ति के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कलेक्ट्रेट के सामने जेठा मैदान में डटे हुए हैं। शनिवार को आंदोलन का छठवां दिन रहा, जहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और अपनी नाराज़गी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने संविदा प्रथा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सभी कर्मचारी रैली निकालते हुए सड़कों पर उतरे और सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

कर्मचारियों ने अपने गीतों और नारों के माध्यम से सरकार के अधूरे वादों को उजागर करते हुए जनता को भी इस संघर्ष से अवगत कराया। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
*“वादाख़िलाफ़ी बर्दाश्त नहीं, हक़ की लड़ाई जारी रहेगी” – कर्मचारियों ने एक स्वर में यही हुंकार भरी।*

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...