एसडीएम ने किया हाईस्कूल इरफ का निरीक्षण, दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर एसडीएम पाली रूचि शार्दुल ने आज शासकीय हाईस्कूल इरफ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एन.एन.इशाक और व्याख्याता नारायण प्रसाद देवांगन बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। दोनों को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की कक्षा लेकर शिक्षकों द्वारा कराए जाने वाले अध्ययन के विषय में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा प्राथमिक शाला बांधापारा, लेपरा और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। जनपद सीईओ यशपाल सिंह कटघोरा द्वारा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला विजयपुर और आंगनबाड़ी केंद्र जेंजरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र में पूरक पोषण आहार सहित बच्चों की उपस्थिति की जांच की गई। इसी तरह जनपद पंचायत पाली के सीईओ भूपेंद्र कुमार सोनवानी द्वारा प्राथमिक शाला सैला का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में प्रधानपाठक मनमोहन डिक्सेना अनुपस्थित पाए गए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...