कटघोरा के ग्राम छुरी व धनरास में मतदान महातिहार अभियान का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

मतदाता महाभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रोत्साहित

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला स्वीप नोडल विश्वदीप के निर्देशन में सभी विधानसभाओं में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कटघोरा के ग्राम छुरी से लेकर धनरास तक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र के ग्रामीण युवा, बुर्जुग, महिलाओं व पुरुषों की टोली ने पारा मुहल्ला में रैली निकालकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया।
स्वीप टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि आगामी 17 नवंबर 2023 को जिले में  विधानसभा निर्वाचन होना है, जिसे जिले में मतदान महातिहार के रूप में मनाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत  घर-घर जाकर लोगो से रूबरू होकर उन्हें शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो  के लोगों में अभियान के प्रति  उत्साह नजर आ रहे हैं। वे सभी अभियान में बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रहे है। साथ ही सभी आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्ष होकर बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ले रहे है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...