कटनी में माईनिंग कानक्‍लेव का आयोजन 23 अगस्त को जिले के खनन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों से आयोजन में भाग लेने की अपी

Date:

Share post:

 

 

अनूपपुर 19 अगस्‍त 2025/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा 23 अगस्त 2025 को कटनी जिले में माईनिंग कानक्‍लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के खनिज मंत्री, शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख, खनन क्षेत्र से जुड़े निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य हितधारक शामिल होंगे।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र के महत्व को उजागर करना, नवीनतम तकनीकों का उपयोग, खनिज उत्पादन व उसके उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा करना तथा प्रदेश एवं देश की आर्थिक प्रगति में खनन क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करना है। इस अवसर पर खनन से संबंधित नवीनतम उपकरणों एवं तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे खनन क्षेत्र को विकसित करने में मदद मिलेगी।

 

विशेष रूप से खनन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों को इसमें भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी माईनिंग कानक्‍लेव में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://mpminingconclave.com/main/home पर किया जा सकता है।

 

  1. उप संचालक (खनि प्रशासन) श्रीमती आशालता वैद्य ने जिले के इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान

    करें।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!