कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर 3 नवंबर 2025/माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, अनूपपुर में स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त मुख्य आतिथ्य में शामिल हुई। इस अवसर पर संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

बेटियों ने स्वागत गीत, समूह गीत, भाषण, सांस्कृतिक नृत्य तथा माता शबरी नाटिका सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को विशेष सराहना प्राप्त हुई।

प्राचार्य डॉ. प्रमिला पाण्डेय के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। छात्रावास वार्डन श्रीमती ललिता मार्को ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में अभिभावकों, छात्राओं और स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

समा.क्र./03

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...