कमिश्नर श्रीमती गुप्ता द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण

Date:

Share post:

*कमिश्नर श्रीमती गुप्ता द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण

*कमिश्नर ने जल गुणवत्ता परीक्षण एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की*

अनूपपुर, 27 फरवरी2026/ कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट परिसर स्थित लैब, रॉ वॉटर एरिएटर, क्लोरीफायर यूनिट, जल परीक्षण कक्ष, ग्लास चैंबर, रियल टाइम मॉनिटरिंग कक्ष 1 सहित विभिन्न परीक्षण यंत्रों का अवलोकन कर तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने जल शोधन की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला में किए जा रहे जल परीक्षणों की पद्धति एवं अभिलेखों का भी परीक्षण किया तथा आवश्यक सावधानियां बरतने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने प्लांट की स्थापित क्षमता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर महाप्रबंधक, जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि प्लांट की कुल क्षमता 10.5 मिलियन लीटर प्रतिदिन है, जबकि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 7.2 मिलियन लीटर नर्मदा नदी का जल क्लोरीन, फिटकरी एवं चूना के माध्यम से शुद्ध कर 75 ग्रामों में पेयजल के रूप में आपूर्ति किया जा रहा है। कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने स्काडा सिस्टम कक्ष में पहुंचकर जल गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा सतत निगरानी एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, महाप्रबंधक जल निगम श्री पलक जैन, संयंत्र प्रभारी श्री अमित कुमार फील्ड इंजीनियर श्री महिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बम्हनी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण

*कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बम्हनी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण *नल जल योजना के हितग्राहियों से चर्चा...

शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को

*शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को* अनूपपुर, 27 फरवरी...

*राज्य स्तर पर बड़ी पहल: अनूपपुर के वन प्रशिक्षण संस्थान को “रेंजर ट्रेनिंग सेंटर” बनाने की माँग ने पकड़ी रफ्तार*

*राज्य स्तर पर बड़ी पहल: अनूपपुर के वन प्रशिक्षण संस्थान को “रेंजर ट्रेनिंग सेंटर” बनाने की माँग ने...

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर पर्व के दौरान पुलिस की रहेगी चौकस व्यवस्था-पुलिस...
error: Content is protected !!