कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बम्हनी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

*कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बम्हनी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण

*नल जल योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर जानी वास्तविक स्थिति*

अनूपपुर, 27 फरवरी 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के तिवारी टोला में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राही श्री बलराम सिंह एवं श्री बसीन सिंह के आवास पर पहुंचकर नल के माध्यम से प्रदाय किए जा रहे पेयजल की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया।

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने हितग्राहियों से प्रत्यक्ष चर्चा कर जल आपूर्ति की अवधि एवं उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। हितग्राहियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन प्रातः लगभग 9:00 बजे नल के माध्यम से 30 मिनट तक जल प्रदाय होता है, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है।

इस दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम पंचायत बम्हनी में प्रदत्त नल कनेक्शनों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत कुल 96 परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। कमिश्नर ने ग्राम सरपंच श्रीमती सुनीता संत से भी योजना के क्रियान्वयन की स्थिति जानी। सरपंच द्वारा समस्त घरों में पेयजल उपलब्ध होने की पुष्टि किए जाने पर कमिश्नर ने संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, कार्य पालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अमित शाह सहित नल जल योजना से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण

*कमिश्नर श्रीमती गुप्ता द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण *कमिश्नर ने जल गुणवत्ता परीक्षण एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग...

शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को

*शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को* अनूपपुर, 27 फरवरी...

*राज्य स्तर पर बड़ी पहल: अनूपपुर के वन प्रशिक्षण संस्थान को “रेंजर ट्रेनिंग सेंटर” बनाने की माँग ने पकड़ी रफ्तार*

*राज्य स्तर पर बड़ी पहल: अनूपपुर के वन प्रशिक्षण संस्थान को “रेंजर ट्रेनिंग सेंटर” बनाने की माँग ने...

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर पर्व के दौरान पुलिस की रहेगी चौकस व्यवस्था-पुलिस...
error: Content is protected !!