कलेक्टर के निर्देशन में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 39 ग्राम पंचायतो के विकास के लिए बनाया जा रहा विलेज एक्शन प्लान*

Date:

Share post:

*

कलेक्टर के निर्देशन में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 39 ग्राम पंचायतो के विकास के लिए बनाया जा रहा विलेज एक्शन प्लान*सक्ती, 01 अक्टूबर 2025// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 39 ग्राम पंचायतो के विकास के लिए विलेज एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में 39 ग्राम पंचायतो का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें सक्ती विकासखंड से 18, डभरा विकासखंड से 14, मालखरौदा विकासखंड से 5 एवं जैजैपुर विकासखंड से 2 ग्राम पंचायतें चिन्हाकिंत की गई है।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आदि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी चिन्हांकित ग्राम पंचायतो में चलाया जा रहा है, जिसमें जन जागरूकता से सभी चिन्हांकित ग्राम पंचायतो हेतु एक वृहद विजन एक्शन प्लान 2030 तक के लिए कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। जिसमें चिन्हांकित ग्राम पंचायतों के मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी, रोजगार मूलक कार्य एवं सांस्कृतिक कार्य व अन्य कार्यों हेतु प्रत्येक चिन्हांकित ग्राम पंचायत में आदि कर्मयोगी, आदि साथी आदि सहयोगियों के साथ ग्रामीण जन एवं लाइन डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ मिलकर रोड मैप तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में ट्रांसिट वॉक कर ग्राम पंचायत के भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार अच्छा से अच्छा विजन एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में लगातार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारिेयों द्वारा बैठक लेकर जनहित व मूलभूत सुविधाओं पर केंद्रित विलेज एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। इससे पूर्व में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान द्वारा एक माह तक लगातार क्लस्टर ग्रामो में शिविर लगाकर हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, महतारी वंदन, सामाजिक सहायता पेंशन, इत्यादि सुविधाओं के लिए शिविर लगाकर संतृप्त करने की पहल की गई है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...