कलेक्टर ने अमरकंटक स्थित अनुश्री होमस्टे का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

 

अनूपपुर 11 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज अमरकंटक स्थित अनुश्री होमस्टे का निरीक्षण किया और पर्यटकों को होम स्टे में दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किये। इस दौरान होमस्टे के संचालक ने बताया कि होमस्टे की औसतन आय एक लाख रुपए महीने है, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि अमरकंटक में होमस्टे का बहुत स्कोप है। होमस्टे के संचालक ने बताया कि मुख्य नर्मदा मंदिर से होमस्टे की दूरी लगभग 5 किमीे है। होमस्टे सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए बनाया गया है, जो पर्यटक अमरकंटक में आते हैं, उन्हें यहां भक्तिमय और आनंदमय वातावरण मिलता है। पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और वे अच्छी यादें लेकर जाएं यही प्रयास रहता है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, पर्यटन प्रबंधक श्री अजय अग्रवाल और सामाजिक कार्यकर्ता श्री बीकेंद्र सिंह राजे आदि उपस्थित रहे।

होमस्टे योजना अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की अपील

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होमस्टे योजना अंतर्गत पंजीयन करवाने हेतु अमरकंटक के सभी होमस्टे संचालकों से अपील की गई है। होमस्टे पंजीयन हेतु मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की रजिस्ट्रेशन लिंक https://mphomestay.mponline.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

समा.क्र./44

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...