कलेक्टोरेट में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 को

Date:

Share post:

कलेक्टर ने अधिक संख्या में लोगों को रक्तदान करने हेतु किया अपील

कोरबा -: कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में 14 जून 2023 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने हेतु कलेक्ट्रोरेट कोरबा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में थैलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों, कैंसर मरीजों, रक्त अल्पता से ग्रसित गर्भवती महिलाओं समेत अनेक मामले में जरूरतमंदों को रक्त की कमी बनी रहती है, जिसे पूरा करने के लिए रक्तदान अति आवश्यक है। 14 जून 2023 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर  कलेक्ट्रोरेट में रक्तदान शिविर आयोजित है। कोई भी 18 से 60 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती, जबकि  रक्तदान से कई तरह का फायदा होता है। सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
  कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों को रक्तदान शिविर में उपस्थित रहने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। कलेक्टर ने जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 14 जून को रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...