कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

Date:

Share post:

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ मे प्रथम दिवस ग्राम हर्रा टोला, जीलंग, चपानी,धरहर कला जोहिली के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली स्व सहायता समूह की महिला एवं पुरुष तथा मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके परिवारों के महिला एवं पुरुषों को प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रबंधक प्रवीण कुमार बसवाल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक रुक्मणी वर्मन के सहयोग से दिया गया प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि उद्यमी की परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक सत्यम सिंह द्वारा ली गई। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कृषि उद्यमी के अंतर्गत जलवायु भूमि के प्रकार पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक जैविक खेती कीट एवं रोग नियंत्रण खाद्यान्न दलहन तिलहन एवं सब्जी फसलों सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर टपक सिंचाई शुष्क भूमि कृषि तकनीकी लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली औषधीय एवं सुगंधित तथा फूल वाले पौधे पशुपालन पादप प्रसार तकनीक के अंतर्गत ग्राफ्टिंग बडिंग लेयरिंग नर्सरी प्रबंधन एवं कृषि से संबंधित जैविक खेती की आवश्यकता भूमि मानव एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान रासायनिक खाद से नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमच ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी एवं मूल्यांकन परीक्षा रामसुख दुबे द्वारा किया गया तथा बैंकिंग से संबंधित मूल्यांकन सत्यम सिंह द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन मनरेगा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बहपुर बेलगांव तथा जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कैल्होरी,बेलिया, नगदहा, छुलहा, अमंगवा के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले तथा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत पुरुषों की सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन की परीक्षा राम सुख दुबे कटनी एवं बैंकिंग से संबंधित सत्यम सिंह अनूपपुर द्वारा ली गई परीक्षा संपन्न कराने में संस्था के रुक्मणी बर्मन एवं हरिदास राठौर द्वारा सहयोग किया गया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...