केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार देश की सीमाओं को अभेद्य बनाने के प्रति कटिबद्ध है

Date:

Share post:

मोदी सरकार ने पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का निर्णय लिया है

बेहतर निगरानी के लिए सीमा के साथ-साथ एक पैट्रोल ट्रैक भी बनाया जाएगा

कुल सीमा में से मणिपुर के मोरेह में 10 किलोमीटर के हिस्से में बाड़ लगाई जा चुकी है

Hybrid Surveillance System (HSS) के माध्यम से बाड़ लगाने के लिए 2 पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, इन प्रोजेक्ट्स के तहत अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में से प्रत्येक में 1 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाई जाएगी

मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने को भी मंज़ूरी मिल चुकी है, इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा

शुभ संकेत/देश:-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार देश की सीमाओं को अभेद्य बनाने के प्रति कटिबद्ध है।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ने पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी के लिए सीमा के साथ-साथ एक पैट्रोल ट्रैक भी बनाया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि कुल सीमा में से मणिपुर के मोरेह में 10 किलोमीटर के हिस्से में बाड़ लगाई जा चुकी है। Hybrid Surveillance System (HSS) के माध्यम से बाड़ लगाने के लिए 2 पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और इन प्रोजेक्ट्स के तहत अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में से प्रत्येक में 1 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने को भी मंज़ूरी मिल चुकी है और इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।

http://@AmitShah

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...