कोण्डागांव : कोण्डागांव में 25 जुलाई को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 208 पदों पर होगी भर्ती

Date:

Share post:

कोण्डागांव

 

जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक आयोजित होगा।

 

इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए जिले सहित आसपास के जिलों के शिक्षित युवक-युवतियों को आमंत्रित किया गया है, जो निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ निम्न दस्तावेज़ लाना अनिवार्य है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल है। अधिक जानकारी के जिले के वेबसाइट

https://kondagaon.gov.in/

पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

 

यह प्लेसमेंट कैंप जिले के युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम प्रदान करेगा और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खोलेगा।जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर प्रत्यक्ष चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!