कोदो कुटकी के उपार्जन हेतु पंजीयन की तिथि 09 नवंबर तक बढ़ाई गई

Date:

Share post:

अनूपपुर 03 नवंबर 2025/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनूपपुर ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजनान्तर्गत श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टिम ऑफ फार्मर प्रोड्युसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में कोदो फुटकी का उपार्जन किया जाना है। जिसमे अनूपपुर जिला भी शमिल है। जिले में पर्याप्त संख्या में पंजीयन नही होने के कारण कृषक हित को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा कोदो कुटकी उपार्जन पंजीयन अवधि 09 नवम्बर 2025 तक बढ़ाई गई है। बढ़ाई गई अवधि में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषक ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। शासन द्वारा खरीफ सीजन 2025 के लिए कोदो का समर्थन मुल्य (एम.एस.पी.) 2500 रु. प्रति क्विंटल एवं कुटकी का 3500 रु. प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। एम.एस.पी. पर कोदो कुटकी बेचने वाले कृषकों को राज्य शासन द्वारा योजना के तहत 1000 रु. प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि के रूप में डी.बी.टी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जावेगा।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!