कोरबा:- पुरे राज्य में 18 दिसबंर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 266वीं जंयती बड़ी धुमधाम से मनाया गया । यह पर्व दिसंबर माह प्रारंभ होते ही मनाना चालू हो जाता हैं जहां 18 दिसबंर को छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले में भी गुरु घासीदास जी की जंयती बड़ी धुमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में 20 दिसबंर को बाबा गुरु घासीदास जी की जंयती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। जिसमें सैकडों की संख्या में समाज के लोग , नगरवासी उपस्थित थे ।
कोरबा:-कुसमुंडा क्षेत्र में बाबा गुरु घासीदास जी का शोभायात्रा निकाला गया।
Date:


