कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा 28 मार्च से

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षा 28 मार्च से शुरू होगी। कक्षा बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च से 02 मई तक एवं दसवीं की परीक्षा 01 अप्रैल से 02 मई तक आयोजित होगी। कलेक्टर संजीव झा ने परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया है। 09 सदस्यीय उड़नदस्ता दल में अनुविभागीय अधिकारी पीएचई बी.पी. चतुर्वेदानी को दल प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार सहायक परियोजना अधिकारी एच.आर. मिरेंद्र, व्याख्याता मानसिंह राठिया, व्याख्याता प्रकाश राठौर एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्रीमती ओमेश्वरी नायक को दल सहायक बनाया गया है। उड़नदस्ता दल के रिजर्व कर्मचारी के रूप में व्याख्याता रेशम दुबे, श्रीमती बसंती ठाकुर, श्रीमती ललिता पटेल एवं चंद्रेश दुबे को नियुक्त किया गया है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...