कोरबा:-पत्नी को मनाने बिजली टावर पर चढ़ा पति, नशे की हालत में 84 फीट की ऊंचाई पर करता रहा हंगामा, घंटो मशक्कत के बाद उतारा नीचे…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-(दिनेश देवांगन की रिपोर्ट)जिले के कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत पोड़ी खुर्द गांव में नशे में धुत एक युवक 84 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ कर हंगामा करने लगा। युवक के इस हरकत के कारण घंटो तक बिजली प्रभावित रही। वहीं करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। कोरबी चौकी पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ।



बिजली के टावर पर चढ़ने वाले युवक का नाम रात्र राम (26 साल) है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय रात्र राम का उसके पत्नी के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी को मनाने वह बिजली के टावर पर चढ़ गया और गांव वालों को आवाज लगने लगा। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तब एक के बाद एक देखते ही देखते ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गई।

नीचे उतरने के लिए युवक को घंटो समझाती रही पुलिस

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नीचे उतरने के लिए युवक को घंटो समझाइश देती रही, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था। इसके बाद युवक की पत्नी और परिवार के सदस्य मौके पर आए और पुलिस ने उसे बात मान जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद युवक नीचे उतरा, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

बिजली के टावर पर चढ़ गांव वालों को आवाज लगा रहा था युवक

सब स्टेशन में जानकारी देकर बंद करवाया गया बिजली

सभी एरिया के सब स्टेशन में मैसेज कर लाइन को बंद किया गया, तब जाकर युवक को नीचे उतर गया। इस घटना के कारण काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। युवक को सकुशल नीचे उतारे जाने के बाद उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...