कोरबा : ​​​​​​​पाली के किसानों को किया गया बीज वितरण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा;-कृषि विभाग पाली जिला कोरबा द्वारा ग्राम पुलालीकला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत श्रीविधि धान का प्रदर्शन श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक, पाली-तानाखार के मुख्य अतिथि और श्री विजय बहादुर जगत जिला पंचायत सदस्य, श्री नारायण सिंह राज सभापति कृषि स्थाई समिति पाली की उपथिति  में बीज वितरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विधायक द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुऐ उपस्थित कृषको को उन्नत तकनीक अपनाकर खेती करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य द्वारा किसानों को प्रमाणित बीज और संतुलित खाद का उपयोग करने की सलाह दी गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री कुलदीप सिंह मरकाम विधायक प्रतिनिधि, श्री उमाशंकर कश्यप विधायक प्रतिनिधि, श्रीमती जामबाई श्याम विधायक प्रतिनिधि ,श्री जी पी डिकसेना वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाली, श्री ए के मरकाम एवम  अजय सिंह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा ग्राम पुलालीकला,नवापारा और नानपुलाली के कृषकगण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

धनरास में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया बीज का वितरण –
ग्राम पंचायत भवन धनरास कटघोरा में  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कंवर ,कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री बैसाखू राम यादव और सरपंच श्रीमती मनटोरी बाई कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मा एवं आरकेवीवाई योजनांतर्गत कोदो बीज एवं एसएमएसपी योजनांतर्गत अरहर बीज का वितरण किया गया।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!