कोरबा:-बालको प्लांट में बड़ा हादसा: 20 साल पुराना राख फिल्टर भरभराकर गिरा…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लांट परिसर में करीब 20 साल पुराना राख फिल्टर यानी Electrostatic Precipitator (ESP) अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कर्मचारियों ने इसे बाल-बाल बचना बताया।

जानकारी के अनुसार इस ईएसपी का निर्माण वर्ष 2004-05 में सेपको कंपनी द्वारा किया गया था। हादसे के बाद एक बार फिर प्लांट की सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही से इस तरह के हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बालको प्लांट में चिमनी गिरने की बड़ी घटना हो चुकी है। उस समय भी सवाल उठे थे कि आखिर सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा है। लेकिन उसके बावजूद प्लांट प्रबंधन ने सबक नहीं लिया।

लगातार हो रहे हादसों ने श्रम विभाग और प्लांट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं किए गए तो भविष्य में और भी बड़ी दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।

बालको प्लांट में हुआ यह हादसा भले ही जनहानि के बिना टल गया हो, लेकिन इसने सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रबंधन और विभाग इस बार कितनी गंभीरता दिखाते हैं।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...