कोरबा- भाजयुमो कुदमुरा मंडल के पदाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरकोमा में लचर अव्यवस्था को दुरुस्त करने, CMO को दिया ज्ञापन

Date:

Share post:

कोरबा:-ज़िला मुख्यालय से लगभग 20‌ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांसद आदर्श ग्राम कोरकोमा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा नर्सिंग स्टॉफ की कमी, सफ़ाई कर्मचारी, चौकीदार एवम विद्युत की लचर अव्यवस्था को दुरुस्त करने हेतू युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने CMO को ज्ञापन दिया गया। बता दें कि पूर्व लोकसभा सांसद स्व. डॉ बंशीलाल महतो जी के प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व 10 बेड का अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया था, किन्तु वर्तमान स्थिति पूर्ण लचर अव्यवस्था है जहां पानी, बिजली, स्वक्छता, सुरक्षा की बदहाल अव्यवस्था होने के कारण यहां आने वाले मरीजों व परिजनों को बहुत दिक्कत व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सुधार करने हेतु भाजयुमो कार्यकर्ताओ व स्थानीय लोगों द्वारा CMO को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।_
_जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के महामंत्री राजू गुप्ता जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष धनंजय चौहान जी, महामंत्री दिनेश प्रजापति जी, सुखलाल कंवर जी, अजीत, धरम, सचिन, अर्जुन, व मंगल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।_

रवि कुमार साहू की रिपोर्ट

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...