कोरबा:-महिला टीचर के घर 8 लाख की चोरी:घर का ताला तोड़ कैश और सोने-चांदी के जेवर पार, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला शिक्षक के घर से चोरों ने 60 हजार कैश समेत 8 लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात चुराकर भाग गए। सीएसईबी काॅलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। दो आलमारियों का लाॅकर तोड़ा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 20 तोला चांदी का हार ले गए हैं, जिसकी कीमत चार लाख रुपये है। इसके अलावा सोने के जेवरातों की भी चोरी की गई है। मकान में कल्पना सुब्रमण्यम निवास करती हैं, जो विद्युत गृह स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। अपनी बीमार बेटी से मिलने नागपुर गई हुई है।

काम वाली बाई देखा, घर का टूटा था ताला

मकान मालिक के परिजन परवेज ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही घर के देख रेख करने चाबी देकर गई हुई थी। सुबह घर पर काम करने वाली बाई भी आती है, जब वह पहुंची तो ताला टूटा हुआ था।

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...