कोरबा : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के छह गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल बरामद…

Date:

Share post:

कोरबा:-कोरबा 11 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा सभी थाना चौकियों को विशेष हिदायत दी गई है, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग निर्देशन में अलग-अलग दल बनाकर थाना प्रभारियों को चोरी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया है। इस बीच दर्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल को खपाने की जानकारी पुलिस को मिली। दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा की अगुआई में विशेष दल बनाकर बुधवार को विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपितों को पकड़ा गया, जिनमें से एक आरोपित अपचारी बालक का होना पाया गया।

दर्री पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों में घृत विश्वकर्मा (20). रामनगर स्याहीमुढी, अरुण जनवार (20) रावण भाटा छुरी, हिमांशु देवांगन (19) भाटापारा छुरी, खरीददार दाऊद कुरैशी (20) आईबीपी चौक दर्री, संजय देवांगन (21) तुलसी चौक छुरी है। जब्त की गई मोटरसाइकिल में हीरो स्पलेंडर प्रो तीन, हीरो स्पलेंडर प्लस तीन, हीरो डीलक्स एक सहित कुछ वाहनों के पार्ट्स भी जब्त किया गया है। मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए सरगना घृत कुमार को संजय देवांगन विभिन्न प्रकार के दुपहिया वाहनों को चोरी कर लाने के लिए प्रति मोटरसाइकिल 1500 से दो हजार रुपये दिया करता था। जिसे वह अलग अलग कर पार्ट्स निकालकर बेचता था। इसके अलावा मोटरसाइकिल को डेटिंग पेंटिंग कर नए गाड़ी का लुक दिया करता था। चोरी की मोटरसाइकिल को लेकर दर्री थाने में अलग अलग दो एफआईआर भी दर्ज है, जिसपर कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!