कोरोना:- गौरेला पेंड्रा मरवाही में कोरोना केसों में उछाल, कलेक्टर ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/गौरेला पेंड्रा:-कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में बढ़ते कोरोना के मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली है।

इन मरीजों के लिए अलग वार्ड: जीपीएम कलेक्टर ने कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। कलेक्टर ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है।

कलेक्टर ने किया जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण: जिले में लगातार कोरोना के मामले मिलने से जिला प्रशासन सतर्क है। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और सभी जगह गेट लगाने और बिना मास्क के आने पर प्रवेश न देने की बात कही है. कोविड के मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके इसके लिए अलग ओपीडी शुरू की जाएगी।

टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश: कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों और भर्ती मरीजों का कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। हर दिन टेस्ट की संख्या बढ़ाने की बात कही है। बच्चों को कोविड टीकाकरण के वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...