खाद का संकट और मंडियो मे लूट किसानों की चौतरफा लूट के ,: माकपा भोपाल l भाजपा की मोहन यादव सरकार किसानों की

Date:

Share post:

खाद का संकट और मंडियो मे लूट
किसानों की चौतरफा लूट के ,: माकपा
भोपाल l भाजपा की मोहन यादव सरकार किसानों की लूट से बेखबर ही नहीं, लूट करने वाले गिरोह का हिस्सा है l यह लूट सरकार, प्रशासन और कालाबाज़रियों तथा विचोलियों की मिलीभगत से हो रहा है l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि एक ओर किसान खाद के संकट, कालाबाजारी और नकली खाद से त्रस्त हैं, दूसरी ओर मंडियो में किसानों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है l
माकपा नेता ने कहा है कि धान का समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल है, जबकि किसानों को 1600 से 2000 रूपये में अपनी फसल बेचने पर मजबूर हो रहा है l जाहिर है कि एक क्विंटल पर ही चार सौ से लेकर आठ सौ रूपये तक की लूट हो रही है l
जसविंदर सिंह ने कहा है कि बाजरा का समर्थन मूल्य 2775 रूपये प्रति क्विंटल है, लेकिन मंडियो में बाजरा 2100 रूपये से ज्यादा नहीं बिक रहा है l जिससेपौने सात सौ रूपये की लूट एक क्विंटल पर है l यही हालत मक्का और कपास उत्पादक किसानों की है l
माकपा नेता ने कहा है कि सोयाबीन पर भावन्तर शुरू कर सरकार ने अडानी की लूट में इजाफा किया हैl यह भावन्तर भी किसानों को रहता देने के लिए नहीं, सिर्फ अडानी की लूट को सुनिश्चित करने के लिए है l इसीलिए अन्य फसलों में भावन्तर की घोषणा कर किसानों को दिलासा देने की कोशिश भी नहीं हुई है l
माकपा नेता ने कहा है कि हमारी पार्टी भावन्तर योजना के खिलाफ हैl हमारी मांग है कि सरकार को सोयाबीन सहित सारी फसलों की निर्धारित एम एस पी सुनिश्चित करना चाहिए और इससे कम मे फसल खरीदने वाले व्यापारी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किसानों से भी इस लूट का एकजुट होकर विरोध करना चाहिए l

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...