खाद की कमी को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम – आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन, सरकार को चेताया

Date:

Share post:

 

खाद की कमी को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम – आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन, सरकार को चेताया।

सक्ती। जिला सक्ती के विधानसभा जैजैपुर के अटल चौक में आज किसानों ने खाद की भारी कमी के विरोध में आंदोलन कर चक्का जाम किया। आंदोलन में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि बरसात का सीजन लगभग आधा बीत चुका है, लेकिन उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पाने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी किसानों के हित में सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी। साहू ने कहा,
> “छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में किसानों को खाद के लिए तरसना पड़ रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को चाहिए कि वह तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए, अन्यथा किसानों की समस्याएं और बढ़ेंगी और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।”

पार्टी के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि यह केवल खाद की कमी का मुद्दा नहीं है बल्कि शासन की उदासीनता का नतीजा है। आम आदमी पार्टी किसानों की हर लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय से लेकर रायपुर तक आंदोलन करेगी।किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग रखी कि यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति तुरंत की जाए और समिति स्तर पर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो।
द्वारिका चंद्रा पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक (02) ने कहा कि किसानों की यह लड़ाई केवल उनकी नहीं बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!