खुद को राष्ट्रपति बनवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया शख्स, शीर्ष अदालत ने कही ये बात

Date:

Share post:

ई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को स्वघोषित पर्यावरणविद् की वह ‘महत्वहीन’अर्जी खारिज कर दी, जिसमें भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ ‘अपमानजनक आरोप’ लगाए गए थे.

याचिकाकर्ता ने अदालत ने अनुरोध किया था कि उसे भारत के राष्ट्रपति पद के लिए ‘निर्विवाद उम्मीदवार’ बनाने का निर्देश दिया जाए. उसे वर्ष 2004 से वेतन और भत्ते दिए जाएं, क्योंकि उसे नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने किशोर जगन्नाथ सावंत की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की याचिका दायर नहीं करनी चाहिए. बल्कि, वह काम करना चाहिए जिसके वह विशेषज्ञ हैं. आदेश में कहा गया, ”याचिका महत्वहीन और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. शीर्ष संवैधानिक पद के खिलाफ जिम्मेदारी के भाव के बिना आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें रिकॉर्ड से हटाया जाता है.” पीठ ने शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री को कहा कि वह भविष्य में इस विषय पर सावंत की कोई याचिका स्वीकार नहीं करे.

अदालत ने याचिका में किए गए अनुरोध पर गौर किया. जिसमें कहा गया था कि उन्हें वर्ष 2022 के राष्ट्रपति चुनाव का ‘निर्विवाद प्रत्याशी’ माना जाए. भारत का राष्ट्रपति नियुक्त करने और राष्ट्रपति के तौर पर वर्ष 2004 से ही वेतन और भत्ते देने के लिए निर्देश दिया जाए.।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!