खेल:-नए रोल में नजर आएंगे MS धोनी…!सोशल मीडिया पोस्ट कर किया ऐलान

Date:

Share post:

शुभ संकेत/खेल;-IPL 17 का सीजन शुरू होने में अब कुछ दिनों का ही शेष समय रह गया है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं। उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं।

धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘नए सीजन और नई ‘ भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें!’ अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया है कि उनका नया रोल क्या होने वाला है। ऐसे में फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। इस टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। ये सभी खिताब चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं। पिछले साल चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल जीता था और कप्तान धोनी ही थे। इस सीजन भी जब चेन्नई ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तब धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था।

आईपीएल 2021 से पहले धोनी ने अचानक से एक फैसला लिया था और कहा था कि वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन जब टीम को सफलता नहीं मिली तो जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और फिर धोनी दोबारा कप्तान बने थे। इस बार भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कप्तानी न छोड़ दें या फिर संन्यास का ऐलान कर मेंटॉर के रोल में टीम के साथ जुड़े रहें। धोनी अपने पत्ते आखिरी समय पर खोलते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया है। वह क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी किस नए रोल में होंगे ये तो धोनी की बताएंगे या फिर फैंस को 22 मार्च का इंतजार करना होगा।

Related articles

रायपुर : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने किया प्रेरित

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में...

रोजगार दिवस में मोर गांव मोर पानी अभियान की दी गई जानकारी

ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस श्रमिकों को बताई मनरेगा की विशेषताएंकोरबा -: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार...

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बिलासपुर में स्थित गैर शासकीय संस्था सेवा भारतीय मातृ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम...
error: Content is protected !!