गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगी शराब दुकानें

Date:

Share post:

कलेक्टर झा ने शुष्क दिवस किया घोषित

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव झा ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं।
  कलेक्टर झा ने जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने,एफ.एल.3, एफ.एल. 4 असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार को बंदी दिवस के पूर्व निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...