ग्रामीण स्वच्छता को सशक्त बनाने वॉश ऑन व्हील सुविधा का उठाए लाभ -सीईओ जिपं

Date:

Share post:

मोबाइल ऐप से बुकिंग पर उपलब्ध होगी स्वच्छता साथी सेवा

अनूपपुर 06 मार्च 2026/ स्वच्छता से रोजगार की नई पहल,  स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील’ सेवा मांग एवं पूर्ति के सिद्धांत पर आधारित एक ऑनलाइन व्यवस्था है जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से आम नागरिक घर के मुखिया अथवा संस्था प्रमुख शौचालय की साफ-सफाई हेतु स्वच्छता साथी को मांग (रिक्वेस्ट) भेज सकते हैं। रिक्वेस्ट प्राप्त होते ही निर्धारित समय पर स्वच्छता सेवा उपलब्ध कराई जाएगी ।
स्मार्ट क्लीनिंग लेकर आई वाश ऑन व्हील सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की नियमित साफ.सफाई एक बड़ी चुनौती रही है जिसमें प्रशिक्षित सफाई कर्मियों की सीमित उपलब्धता प्रमुख कारण रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के निर्देशानुसार 04 ब्लाको से संबद्ध 25  क्लस्टर निर्माण करते हुए ,,,,, ग्रामों को जोड़ा जा चुका है जिसमे ऑनबोर्ड 36 स्वच्छता साथियों में से 25 स्वच्छता साथियों को प्रशिक्षित करते हुए 25 सेक्टेरों में स्वच्छता साथियों को एलोकेट कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। अब तक अनूपपुर जिले में 1812 मागें प्राप्त हुई हैं जिनमे से 1418 सेवा पूर्ण की गई है।  स्वच्छता साथियों द्वारा स्लाट की तिथि के अनुसार सेवा प्रदान की जा रही है । वॉस ऑन व्हील सेवा की मांग व पूर्ति की दैनिक रिपोर्टिंग एसबीएम के जिला समन्वयक द्वारा की जाती है जिसकी जनपदवार समीक्षा सीइओ जिला पंचायत द्वारा की जा रही है। वहीं ब्लॉक समन्वयको द्वारा स्वच्छता साथियों को तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए ग्रामीण अंचल से सम्बद्ध संस्थानों, वाहन शो रूम, वर्कशाप, पेट्रोल पंप, ढाबा, रिसोर्ट, मैरिज गार्डेन इत्यादि में जाकर वाश ऑन व्हील को प्रमोट किया जा रहा है। अब तक  जिले के स्वच्छता साथियों  द्वारा 2 लाख 23 हजार 347  रूपए की आय अर्जित कर चुके हैं। वाश ऑन व्हील सेवा ग्रामीण अंचलों में घरेलू संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई हेतु एक स्मार्ट आधुनिक एवं मांग आधारित समाधान प्रदान करेगी। मोबाइल एप से बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी देेते हुए जिला समन्वयक डा रामनरेश वर्मा ने मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मांग दर्ज करने की प्रक्रिया  की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेवाएं प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड मोबाइल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
बुकिंग के चरण
एप डाउनलोड कर भाषा का चयन करें।
वॉस आन व्हील एप में आपका स्वागत है प्रदर्शित होने पर आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
मैं एक नागरिक हूं विकल्प चुनें।
मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
प्राप्त ओटीपी दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करें।
नाम एवं लिंग दर्ज कर अपडेट करें।
मैप या सूची से अपने गांव का चयन कर पुष्टि करें।
पता एवं समीपस्थ स्थान दर्ज कर आगे बढ़ें।
नए अनुरोध पर क्लिक कर गांव एवं प्रदर्शित स्वच्छता साथी का चयन करें।
शौचालय का प्रकार  घरेलू, संस्थागत, सामुदायिक,  संख्या दिनांक व समय दर्ज कर अनुरोध सबमिट करें।
निर्धारित प्रक्रिया से दर्ज की गई मांग सीधे स्वच्छता साथी तक पहुंचेगी। मांग स्वीकृत होने के पश्चात तय समय पर साफ-सफाई का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
यह पहल ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है वहीं रोजगार का एक अच्छा माध्यम साबित हो रहा है।

Related articles

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री पद पर नियुक्त हुए प्रदीप अग्रवाल

बाकी मोगरा -: छत्तीसगढ़ की राजनीति में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से बाँकी मोगरा के सक्रिय कांग्रेस नेता प्रदीप...

मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य...

पीएमश्री सेजेस करतला का औचक निरीक्षणः कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पी.एम. सेजेस करतला विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

महतारी वंदन योजनाः मातृशक्ति के हाथों से संवर रहा बेटियों का भविष्य

आर्थिक सहायता से बढ़ रहा आत्मनिर्भरता का भरोसा कोरबा -: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को...