घर में घुस कर बैठा था विशाल काय अजगर, अजगर का रेस्क्यु देखने आधी रात तक जागते रहे लोग,पुरे क्षेत्र में जितेंद्र सारथी के साहस हो रही चर्चा

Date:

Share post:

कोरबा -:  कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में गेवरा बस्ती के एक घर में उस समय अफरा तफरी मच गया जब पूरा परिवार रात 10 बजे भोजन कर के सोने के लिए मुख्य दरवाजे को बंद करने गया तब जो सामने का नज़ारा था उसके देख घर वालो के हाथ पैर फूल गए, दरवाजे से अन्दर प्रवेश करते एक अजगर आगे बढ़ रहा था जिसको देख कर वाहा के लोग चिल्ला उठे जिसके बाद आस पास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए जैसे तैसे अजगर एक किनारे जा कर बैठ गया जिसके बाद जगरनाथ यादव ने अपनी बड़ी बेटी को तत्काल मदद के लिए रेस्क्यु टीम को फ़ोन करने को कहा जिसके बाद रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को घर में अजगर घुसने की जानकारी दी फिर कुछ घण्टे में कोरबा से गवेरा बस्ती के लिए निकल गए, आखिरकार कुछ घंटों के बाद मौके स्थल पहुंचे और अजगर को देखने लगी भीड़ को दूर किया फिर अजगर को घर में रेस्क्यु कर बाहर निकाला और अजगर के विषय में जानकारी दिया साथ ही बताया कि अजगर जहरीला नहीं होता पर अपने शिकार को कुंडली मार कर दम घोट देता हैं फिर अजगर को बोरे में बंद किया तब जाकर घर वालों के साथ लोगों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी के साहस को सराहना करते नज़र आएं साथ ही सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया वही रेस्क्यु खत्म कर कोरबा की ओर निकले ही थे की प्रेम नगर में संतोष पाल और कादिर खान के द्वारा सूचना दिया गया की साईड में काम चाल रहा जहां एक काले पीले रंग का साप जेसीबी गाड़ी के पास बैठ गया हैं जिसको मारने के बजाए बचाने के उदेश्य से जितेंद्र सारथी को बताया गया और मौके पर पहुंच कर पांच फ़ीट लंबे अहिराज को सफल रेस्क्यु किया गया तब जाकर काम कर रहे लोगों ने राहत भरी सास लिया और सफल रेस्क्यू के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ,कोरबा पहुंचते रात 12.30 बज चुके थे।

जितेंद्र सारथी ने बताया जिले के सभी क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी हैं हमें सही समय और सही रास्ता मिल जाए हम हर जगह कुछ ही समय में पहुंच जाएंगे, कुसमुंडा क्षेत्र से आगे तक रस्ता खराब होने की वजह से बहुत परेशानी होती हैं हमें भी डर भी बना रहता हैं पर रोड की परवा करेंगे तो लोगों की जान कैसे बचा पाएंगे यह उदेश्य से अपने ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए किसी चीज की परवाह किए बगैर निकल पड़ते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...