
सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद किया है।
मामले का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना चंद्रपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 128/2026, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर श्री सुमित कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार थाना प्रभारी चंद्रपुर द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदेहियों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस की जांच एवं कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपी:
1. संजय सारथी उर्फ नाना सारथी, पिता मन्नूलाल सारथी, उम्र 32 वर्ष, निवासी सारथीपारा चंद्रपुर।
2. सुंदरमणी यादव, पिता बरतराम यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी सारथीपारा चंद्रपुर।
बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद किया है।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
चंद्रपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी, नकबजनी सहित अन्य अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।


