चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण सहायक सचिव ने एक सप्ताह का लिया सामूहिक अवकाश।

Date:

Share post:

जैतहरी आज दिनांक 29/10/2025 को ग्राम रोजगार सहायक सचिव जनपद पंचायत जैतहरी जिला अनूपपुर के द्वारा चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण विरोध स्वरूप एक सप्ताह का सामूहिक अवकाश लेने से संबंधित ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी को सौंपा।
ग्राम रोजगार सहायक सचिवों का कहना है कि विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं।
सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण हमारे रोजगार सहायक रक्षाबंधन, दीपावली का त्योहार दयनीय स्थिति में मनाया है। उन्होंने बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण बच्चों का स्कूल फीस, मकान किराया,लोन की किस्त, चिकित्सा व्यय आदि सभी दैनिक खर्च के लिए रोजगार सहायक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिससे रोजगार सहायक एवं उसके परिवार मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं।
ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक उर्मलिया जनपद पंचायत जैतहरी को देते हुए अतिशीघ्र मानदेय भुगतान करवाए जाने की मांग किया है।
ज्ञापन देते समय कृष्ण लाल, विजय राठौर, मुकेश सिंह, राजेन्द्र सिंह,धीरज सिंह, बंदना द्विवेदी, सुशीला सिंह,चमरु सिंह,भान सिंह, कैलाश सिंह, सुनील संत, ओमप्रकाश सिंह, राहुल सिंह , उपेन्द्र तिवारी,अजय राठौर, बालमुकुंद,मनोज राठौर,इन्दु सिंह सहित कई रोजगार सहायक सामिल रहे।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...