छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं 23 जुलाई से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की मुख्य द्रोणिका औसत समुद्र तल पर अब उत्तर पश्चिम राजस्थान से होते हुए फतेहगढ़, मुजफ्फरपुर, बांकुरा, कोंटई और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका बिहार के मध्य भाग से झारखंड होते हुए ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 20 जुलाई के लिए प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का अलर्ट: आगामी 23 जुलाई से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में तेज़ी आ सकती है। अगले 5 दिनों तक कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

दो दिन बाद यानी 22 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर मेघगर्जन और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।सावधानी जरूरी है, खासकर उन जिलों में जहां भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। हमारी आपसे अपील है कि मौसम की जानकारी पर नज़र रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...