छत्तीसगढ;-रायपुर रेलवे स्टेशन में युवक की चाकू मारकर हत्या..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-अभी दीपावली की खुशियों के बीच राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

हत्या से रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला GRP थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 के बाहर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति का जायजा ले रही है.

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...