जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत सलोरा में पहुँचा ‘‘हर घर जल’’

Date:

Share post:

टेपनल से सुचारू रूप से जल मिलने से ग्रामवासियों को पेयजल संकट से मिला छुटकारा

महिलाओं को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से समय की हो रही बचत

कोरबा -: केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल पहुंचने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को अब पेयजल के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्हें अपने घर पर ही टेप नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिला मुख्यालय के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत सलोरा (क) में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की व्यवस्था की गई है। हर घर में नल कनेक्शन पहुंचने एवं सूचारू रूप से नल से जल उपलब्ध होने से गांव में पेयजल संकट से ग्रामवासियों को निजात मिल गया है। योजना अंतर्गत गांव में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 33.27 लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग कार्य पूर्ण कर 212 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
हर घर जल योजना का लाभ मिलने से गांव की महिला हितग्राही संकुतला डांडे तथा मीना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें घर में ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पूर्व में उन्हें पेयजल, घरेलू आवश्यकताओं व निस्तारित हेतु गांव में स्थापित हैण्डपंप से पानी लाना पड़ता था। इससे बारिश एवं ठण्ड के मौसम में काफी दिक्कतें होती थी। साथ ही अधिक परिश्रम व समय भी लगता था। जल जीवन मिशन से अब उनकी यह समस्या दूर हो गई है। महिलाओं को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से समय की बचत हो रही है। जिससे वे उक्त समय पर अन्य घरेलू कार्य पूर्ण कर पाते हैं।


योजना का सफल क्रियान्वयन में ग्राम के सरपंच तथा ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही है। योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 16 अक्टूबर 2024 को ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामवासियों की उपस्थिति में ‘‘हर घर जल’’ उत्सव मनाया गया। साथ ही योजना का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को किया गया एवं स्वच्छता व पानी के उचित उपयोग संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...