जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की ली जानकारी

बच्चों के वजन की पोर्टल में ऑनलाइन एन्ट्री सही से करने हेतु किया निर्देशित

कोरबा -: राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो  में प्रतिदिन पोषण व स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही है। साथ ही जिले में 23 सितंबर 2024 तक सभी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा करतला परियोजनांतर्गत कोटमेर क्लस्टर के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का निरीक्षण कर बच्चों के वजन का सत्यापन किया गया। उन्होंने क्लस्टर अंतर्गत उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली एवं समस्त कार्यकर्ताओं को अपने केंद्रों के बच्चों की वजन की पोर्टल में ऑनलाइन एन्ट्री सही से करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को शिशुवती माताओं व अन्य हितग्राहियों को पोषण के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने हेतु जागरूक करने की बात कही। कोरबा जिले में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत विगत 15 दिवस में डैशबोर्ड में 1,07,003 गतिविधियों की एंट्री की गई। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को किए जा रहे शत-प्रतिशत गतिविधियों की ऑनलाइन एंट्री करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...