जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज हुई आयोजित

Date:

Share post:

अनूपपुर 26 नवम्बर 2025/ डाइट भवन अनूपपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में भाग लेने के लिए जिले के 67 विद्यालयों ने पंजीयन करवाया था, जिसमें से 61 विद्यालयों ने क्विज में भाग लिया। क्विज में प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन विद्यार्थी सम्मिलित हुए। क्विज में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा ने प्रथम स्थान, आर.सी. इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल चचाई ने द्वितीय स्थान एवं बाल भारती स्कूल अनूपपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को जैव विविधता एवं पर्यावरण का महत्व एवं विभाग से संबंधित अन्य जानकारियां दी गई। साथ ही विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। क्विज में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में एसडीओ वन विभाग श्री लाल सुधाकर सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी अनूपपुर श्री स्वर्ण गौरव सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी जैतहरी श्री विवेक मिश्रा, रमसा के जिला परियोजना समन्वयक श्री देवेश सिंह बघेल, श्री शिवदत्त पांडे, वन्य जीव संरक्षक श्री शशिधर अग्रवाल, विद्यालयों के शिक्षक एवं वन विभाग का अमला मौजूद रहा।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!