जैतहरी, 21 अगस्त के आन्दोलन में सामिल कराने, ग्रामीणों ने चलाया जन सम्पर्क अभियान ———- जुगुल राठौर।

Date:

Share post:

जैतहरी,

21 अगस्त के आन्दोलन में सामिल कराने, ग्रामीणों ने चलाया जन सम्पर्क अभियान ———- जुगुल राठौर।

वन्यजीव के उत्पात से त्रस्त ग्रामीण जनों ने आज दिनांक 17/8/2025 को ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम चोई में घर घर पहुंच कर 21 अगस्त के आन्दोलन में सामिल होने का अभियान चलाया है। जन सम्पर्क अभियान ऋषी राम राठौर, सीताराम राठौर, रामकृपाल राठौर के नेतृत्व में दर्जनों किसान एवं ग्रामीण जन सामिल होकर जन जन से सम्पर्क कर अपील किया है कि अपने खेती को बचाने, ग्रामीणों को सुरक्षित रखने एवं सरकार एवं उसके तंत्र की सोई हुई संवेदना को जगाने के लिए 21/8/2025 को तहसील कार्यालय जैतहरी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन नहीं चाहती कि किसानों का खेती सुरक्षित रहे, और न ही ग्रामीण जनो की सुरक्षा की कोई परवाह है। इसीलिए वन्यजीव हांथी , जंगली सुअर एवं बन्दरो के उत्पात से किसान का फ़सल चौपट हो जाता उसका मुआवजा तक नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कितनों भाइयों का भरी वर्षांत में वन्यजीव के द्वारा घर को तहस-नहस कर दिया गया लेकिन आज दिनांक तक उसका क्षतिपूर्ति तय नहीं की गई है। अब वक्त आ गया है कि हमें अपनी खेती एवं खुद की सुरक्षा के लिए लामबंद होकर संघर्ष के लिए मैदान में उतरना होगा। जन सम्पर्क अभियान में रामशरण राठौर , चन्द्रभान सिंह,राजू भरिया, दिनेश राठौर, देवशरण, भीमसेन,लोकनाथ भरिया , तुला राठौर, रामस्वरूप राठौर, रामदास राठौर सहित दर्जनों किसान एवं ग्रामीण जन सामिल रहे।

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!