झोलाछाप डॉक्टर यू के बोस कोतमा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया

Date:

Share post:

 

#झोलाछाप डाक्टर यू.के. बोस को कोतमा पुलिस नें गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश।

अनूपपुर/कोतमा फरियादिया पूर्णिमा उर्फ पूनम उपाध्याय निवासी पुरानी बस्ती कोतमा द्वारा थाना कोतमा में दिनांक 18/01/25 को आवेदन दिया गया था कि इनके पति मनोज उपाध्याय को बी.पी. शुगर की बीमारी थी मेरे पति मनोज उपाध्याय द्वारा अपने हाईड्रोशील का ईलाज कराने छोला छाप डा. यू.के. बोस कोतमा के यहां से कराई थे,मेरे पति का बी.पी. शुगर जांच किये बिना दिनांक 20/12/24 को डा. यू.के. बोस नें हाईड्रोशील का आपरेशन कर दिया था जिससे मेरे पति मनोज उपाध्याय को इंफेक्सन हो गया था जिसका ईलाज शहडोल एंव नारायना हास्पिटल रायपुर और एम्स हास्पिटल रायपुर में ईजाल कराया गया दिनांक 2025 को एम्स हास्पिटल रायपुर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है । परिजन मृतक मनोज उपाध्याय का शव कोतमा लेकर आये फरिजनो की सूचना पर मर्ग जांच कर जांच की गई है । शिकायत जांच एंव मर्ग जांच के दौरान डां. यू.के. बोस की क्लिनिक एंव आपरेशन करने की डिग्री जांच जिला चिकित्साल अनूपपुर की तीन सदस्यीय डाक्टरो की टीम द्वारा जांच प्रतिवेदन दिया गया कि डा.यू.के. बोस के पास हाईड्रोशील का आपरेशन करने की डिग्री नही है,जो लोगों के धोखे में रखकर अधिक पैसा कमाने के लिए यह जानते हुए कि आपरेशन करने की कोई डिग्री न होते हुए भी मरीज बीपी सुगर से ग्रसित है हाइड्रोसील का आपरेशन बिना जांच किए किया जिससे मरीज की मृत्यु हो गई जांच उपरांत डा. यू.के. बोस के विरूध्द थाना कोतमा में अपराध क्र. 45/25 धारा 319(2),318(4)105 बीएनएस एंव म.प्र. राज्य आर्यविज्ञान परिषद अधिनियम (1956-1958) की धारा 24 ,म.प्र.उपर्चाय संबंधी स्थापनायें ( पंजीकरण तथा अनुज्ञापन ) अधिनियम 1973 की धारा 3/8 कायम कर विवेचना की गई ।

  • विवेचना के दौरान दिनांक 03/02/2025 को आरोपी (यू.के.बोस) उज्जवल कुमार बोस पिता ससमुल बोस उम्र 50 वर्ष निवासी निगवानी रोड कोतमा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Related articles

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...