टाटा सर्विस कंपनी पर लगा ग्राहकों को परेशान करने का आरोप, डेढ़ माह से वाहन सुधार कार्य नहीं होने से वाहन मालिक हुआ आक्रोशित

Date:

Share post:

कोरबा -: आम आदमी जैसे तैसे जुगत कर लाखों रुपए खर्च कर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए व्यवसायिक वाहन लेते हैं और जब यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त अथवा बिगड़ जाती है तो उसे बनाने के लिए सर्विस एजेंसी भेजा जाता है । क्या हो जब यही सर्विस एजेंसी वाहन को ना बनाकर महीने डेढ़ महीने तक वाहन को ऐसे ही खड़ा रखे, वाहन की किश्ती, इंश्योरेंस,टेक्स, ड्राइवर का खर्च इत्यादि मिलाकर वाहन मालिक पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है।  ऐसे में वाहन मालिक परेशान ना हो तो क्या हो।

ताजा मामला कोरबा जिले के छुरी क्षेत्र का है जहां पर संचालित कृष्णा एंड कंपनी टाटा मोटर्स में कुसमुंडा निवासी अमरीक सिंह के द्वारा अपनी 407 वाहन को मरम्मत के लिए दिया गया था , डेढ़ माह बीतने के उपरांत भी मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में वाहन मालिक ने कई बार कृष्णा मोटर के कर्मचारियों पदाधिकारियों को अपनी शिकायतें दर्ज कराई गई, बावजूद इसके किसी के द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत का हल नहीं किया गया, जिससे वाहन मालिक के आहत होने की वजह से वाहन मालिक के द्वारा मीडिया से संपर्क किया गया मीडिया द्वारा वाहन मालिक की बात को रिकॉर्डिंग किया गया साथ ही मीडिया कर्मियों के द्वारा कृष्णा टाटा मोटर्स के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने उल्टे मीडिया कर्मी से बदसलूकी करते हुए नियम कानून हवाला देते हुए मीडिया कर्मियों को गेट से बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश की।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...