तमाम चुनौतियों के बीच दीपावली के देशीपन को बचाकर रखने की चुनौती

Date:

Share post:

दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह भारत में सवा लाख करोड़ का बाजार भी है जिस पर देशी-विदेशी कंपनियों की नजर बनी रहती है। इसमें जहां बाजार की प्रतिस्पर्धा एक तरफ दिखाई देती है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय त्यौहारों के इंतजार में कुछ कालनेमि और एजेंडाबाज भी घात लगाकर बैठे रहते हैं।

शिवरात्रि पर उन्हें गरीब बच्चों के दूध की फिक्र होने लगती है, होली पर वे पानी बचाने के अभियान पर निकल पड़ते हैं और दीपावली आते ही पर्यावरण के नाम पर शोर प्रारंभ हो जाता है। आम भारतीय उपभोक्ता के सामने जहां एक तरफ बाजार की प्रतिस्पर्धा के सामने अपने उत्सव के देशीपन को बचाकर रखने की चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें एजेंडाबाजों का भी मुकाबला करना है।

बाजार की चुनौती

दीपावली के सवा लाख करोड़ के बाजार में ई कॉमर्स के माध्यम से होने वाली खरीददारी में 20 फीसदी हिस्सा फैशन उद्योग का है। इस मौसम में बदलते मौसम और फैशन के हिसाब से लोग खूब खरीददारी करते हैं।

जमे जमाए बजार में अपने लिए जगह बनाना किसी के लिए आसान नहीं होता, जैसे ई कॉमर्स वेबसाइट ने बना लिया। वह बाजार से थोड़ी कम कीमत पर आपको सामान उपलब्ध कराते हैं लेकिन नहीं भूलना चाहिए कि हमारी सोसायटी, मोहल्ले या नुक्कड़ पर जो छोटी दुकानें हैं, उनके घर भी दीपावली होनी है। हमें वहां भी खरीददारी करनी चाहिए।

हलवाई की मिठाई को चॉकलेट की चुनौती

दीपावली का मौसम आते ही अचानक सिंथेटिक दूध और मिलावटी मावे की खबर आने लगती है। दूसरी तरफ चॉकलेट को इन्हीं माध्यमों से बढ़ावा मिल रहा होता है। विज्ञापन में समझाया जाता है कि इस त्योहार में हम अपने रिश्तेदारों को मिठाई के डिब्बे की जगह चॉकलेट का पैकेट उपहार में दें। मिलावटी मिठाई की खबरों से डरे हुए मन को चॉकलेट में एक समाधान दिखाई देता है। शुद्धता की गारंटी और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान।

लेकिन चॉकलेट के विज्ञापन में जो बताया जा रहा है क्या वह पूरा सच है? चॉकलेट की प्रशंसा करते हुए विज्ञापन नहीं बताता कि लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसमें अधिक मात्रा में प्रिजरवेटिव्स मिलाया जाता है। उसके अंदर हानिकारक बैक्टीरिया, एंटीऑक्सीडेंट्स, डाएट्री मिनरल्स, फैटी एसिड और थियोफाइलिइन होता है। इन सबकी वजह से अनिन्द्रा, सिर दर्द, जी मिचलाने जैसी समस्या सामने आती है।

चॉकलेट के अंदर कैफीन होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को चॉकलेट से परहेज करना चाहिए। चॉकलेट में कोकोआ होेता है, जो चॉकलेट के अधिक सेवन से हमारे शरीर के अंदर मौजूद कैल्शियम को धीरे धीरे पेशाब के रास्ते से बाहर निकालता है, जिससे हड्डी कमजोर हो सकती है। इसलिए अपने पड़ोस के दुकान की मिठाई छोड़कर यदि आप उपहार के लिए चॉकलेट के बारे में सोच रहे हैं तो ठहरकर अपने निर्णय पर पुनर्विचार अवश्य कीजिए।

हिन्दू त्योहारों के कालनेमि

यह कोई एक साल की बात नहीं है। ना ही यह एक हिन्दू त्योहार से जुड़ा हुआ मामला है। ऐसा लगता है कि विचारधारा विशेष के लेखक समुदाय ने कोई हिन्दू त्यौहारों का कैलेन्डर बनाकर रखा है। जैसे ही त्यौहार की तारीख नजदीक आती है, उसकी आलोचना या परंपरा पर हमला करता हुआ कोई लेख या वीडियो वायरल हो ही जाता है। कुछ नहीं मिला तो ‘त्योहारों पर घर की सफ़ाई कैसे बढ़ाती है, महिलाओं की मुसीबत’ ही लिख दिया।

दीपावली, लक्ष्मी पूजा, भैया दूज, धनतेरस, गोवर्धन पूजा वाला यह हिन्दूओं का फेस्टिवल वीक है। इस पूरे सप्ताह हिन्दू समाज उत्सव के मनोभाव में होता है। दूसरी तरफ विचारधारा विशेष की तरफ से इन त्यौहारों के बहाने हमारी परंपराओं पर प्रत्येक साल हमले किए जाते हैं। ऐसे हमलों की आम तौर पर हिन्दू समाज उपेक्षा ही करता रहा है। सोशल मीडिया आने के बाद अब एक छोटा सा समूह अपने स्तर पर जवाब भी दे रहा है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!