थाना जैतहरी ने 06 वर्ष की नाबालिक को मिठाई खिलाने के बहाने जंगल ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा l*

Date:

Share post:


विवरण –दिनांक 03.01.2026 को फरियादियां ने रिपोर्ट किया कि उसकी 6 वर्षीय नाबालिक लडकी को मिठाई खिलाने के बहाने जंगल ले जाकर शनी सहीश जो कि गांव मे ही रहता है ने बलात्कार किया है l फरियादियां की रिपोर्ट पर आरोपी शनि सहीस पिता बिरझू सहीस उम्र 21 वर्ष निवासी जरियारी चौरा टोला थाना जैतहरी के विरुद्ध अपराध धारा 65(2), 351(3) बीएनएस एवं 3,4, 5m, 6 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना थाना जैतहरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शनि सहीस पिता बिरझू सहीस उम्र 21 वर्ष निवासी जरियारी चौरा टोला थाना जैतहरी की पता तलाश कर हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जिला जेल दाखिल किया गया है ।

उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय अनूपपुर के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा,उनि अमरलाल यादव, सउनि सुरेश कुमार कोरी, सउनि जयसिंह,प्र आर 35 राजकुमार मार्को , प्र आर 55 विवेक त्रिपाठी ,महिला प्र आर संतोषी सिंह ,आर 312 मनीष सिंह तोमर महिला आर. मंजू भट्ट की सराहनीय भूमिका रही ।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...