*थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेता पर कार्यवाही*

Date:

Share post:

 

शुभ संकेत अनूपपुर/जैतहरीःमुख्य पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया है।

प्राप्त मुखबिर सूचना पर भूरा होटल, राजनगर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान 1. रमाशंकर मिश्रा2. विनोद डागोर निवासी वार्ड क्र. 03 काली बस्ती, राजनगर को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड की गई। मौके पर एक व्यक्ति भूरा होटल के सामने अवैध शराब बिक्री हेतु रखा मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर *आरोपी ने अपना नाम संतोष कुमार जायसवाल पिता श्री गोपाल जायसवाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04 सीधी दफाई, राजनगर थाना रामनगर जिला अनूपपुर (म.प्र.)* बताया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से निम्न अवैध मदिरा बरामद हुई –

• 03 बोतल किंगफिशर बीयर (650 ML प्रत्येक)

• 08 पाव ऑफीसर चॉइस (180 ML प्रत्येक)

• 24 केन बीयर (500 ML प्रत्येक)

• 20 नग देशी प्लेन शराब

जिसमें कुल 15.390 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 3.600 लीटर देशी प्लेन शराब, इस प्रकार कुल 18.990 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग ₹6,077/- की पाई गई।

आरोपी से शराब रखने-बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, उपरोक्त अवैध शराब को समक्ष गवाहान विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने से *अपराध क्रमांक 273/2025, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट* के अंतर्गत कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!