दुनिया का सबसे बड़ा Employer है भारतीय रक्षा मंत्रालय. चीन और अमेरिका से भी आगे

Date:

Share post:

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनियाभर में सबसे बड़ा नियोक्‍ता कौन है तो हो सकता है आप किसी बड़ी राष्‍ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय कंपनी का नाम सोचने लगें! लेकिन आपको जानकर आश्‍चर्य और गर्व हो सकता है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय दुनिया का सबसे बड़ा इम्‍प्‍लॉयर है।

मार्केट और कंज्‍यूमर डाटा स्‍पेशलिस्‍ट रिसर्च कंपनी स्‍टेटिस्‍टा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रक्षा मंत्रालय अमेरिकी रक्षा विभाग और चीनी सेना से भी आगे है. इसके अधीन 29.2 करोड़ सदस्‍य कार्यरत हैं. इसमें सेना के तीनों विंगों के अलावा सक्रिय ड्यूटी कर्मी और सहायक कार्यकर्ता शामिल हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग और पीएलए के अंतर्गत क्रमश: 29.1 करोड़ और 25.5 करोड़ कर्मी कार्यरत हैं।

रक्षा बजट के मामले में अमेरिका, चीन और भारत दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल हैं. अमेरिका का रक्षा बजट 65,91,244 करोड़, चीन का 24,11,029 करोड़, जबकि भारत का रक्षा बजट करीब 6,30,323 करोड़ रुपये है।

दुनिया के टॉप 2 प्राइवेट इम्‍प्‍लॉयर कंपनियाें की बात करें तो इसमें वॉलमार्ट और अमेजॉन का नाम है. वॉलमार्ट कंपनी के अधीन 23 करोड़ लोग कार्यरत हैं, जबकि अमेजॉन के दुनियाभर में 16.1 करोड़ इम्‍प्‍लाई हैं।

अन्‍य बड़े नियोक्‍ताओं की बात करें तो चीन के नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के अधीन 14.5 करोड़ कर्मी कार्यरत हैं. नेशनल हेल्‍थ सर्विस, अमेरिका के 13.8 करोड़ कर्मी हैं, जबकि ताइवान की कंपनी फॉक्‍सकॉन के दुनियाभर में 12.9 करोड़ कर्मी कार्यरत हैं।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!