दुर्गा पंडालों में गूँजे यातायात जागरूकता के स्वर – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जनजागरूकता अभियान जारी*

Date:

Share post:

 

*दुर्गा पंडालों में गूँजे यातायात जागरू

अनूपपुर –
नवरात्र पर्व पर भक्ति और आस्था के बीच *यातायात पुलिस अनूपपुर* ने भी सुरक्षा और सजगता का संदेश पहुँचाया।

दुर्गा पंडालों में पहुँचकर पुलिसकर्मियों ने भक्तजनो को *यातायात नियमों के महत्व* से अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान* के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में श्रद्धालुओं को बताया गया कि—
✅ हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना सिर्फ़ नियम नहीं, जीवन रक्षा का संकल्प है।
✅ नाबालिग वाहन चालक दुर्घटना का बड़ा कारण हैं, माता-पिता इस पर रोक लगाएँ।
✅ शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं और दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ है।

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि *“जितनी आस्था माँ दुर्गा में रखें, उतनी ही आस्था यातायात नियमों के पालन में भी रखें।”*

पंडालों में पहुँचे श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और यातायात नियमों का पालन करने का वचन दिया।
*यातायात पुलिस अनूपपुर*

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...